उत्तर प्रदेश

UP Weather: अलर्ट, इन जिलों में इतने दिन तक कहर बरपाएगी बारिश

Sarita
28 Sept 2025 11:26 AM IST
UP Weather: अलर्ट,  इन जिलों में इतने दिन तक कहर बरपाएगी बारिश
x
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। राज्य में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। आज कई जिलों में बारिश होगी और यह सिलसिला कई दिनों तक जारी रहेगा।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह सिलसिला 28, 29, 30, 1 और 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
कई जिलों में भारी बारिश होगी, जबकि कुछ में हल्की से मध्यम बारिश होगी।मौसम विभाग के अनुसार, बलिया, मऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, बस्ती, गाजीपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, भदोही, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी। इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है और विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
Next Story