उत्तर प्रदेश

UP Weather: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sarita
24 Aug 2025 7:25 AM IST
UP Weather: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
x
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी और फिर गर्मी और उमस बढ़ जाएगी।
रविवार को पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, आगरा, इटावा, देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा 60 से ज्यादा जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश से अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी, लेकिन 26 अगस्त से बारिश कम होते ही उमस और गर्मी फिर से बढ़ने लगेगी। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने और भारी बारिश के दौरान घरों के अंदर ही रहें और अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
Next Story