उत्तर प्रदेश

UP Rain Alert: आज होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी

Sarita
22 Jun 2025 9:13 AM IST
UP Rain Alert: आज होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, अलर्ट जारी
x
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद पिछले तीन-चार दिनों में मौसम ने काफी करवट बदली है। कई जिलों में भारी बारिश और आंधी ने गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। वहीं, कई जिलों में बारिश आफत बनकर आई। जलभराव से लोग परेशान रहे और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। लेकिन, शनिवार को फिर लोग गर्मी से परेशान रहे। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की संभावना जताई है। आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार और सोमवार को पश्चिमी क्षेत्रों के 12 से ज्यादा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में बारिश के साथ ही आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल में बारिश की संभावना है. बंदायू।
Next Story