उत्तर प्रदेश

UP News: झोपड़ी में मिली छोटी बहन की लाश, जांच में खुलेगा राज

Sarita
3 March 2025 10:16 AM IST
UP News: झोपड़ी में मिली छोटी बहन की लाश, जांच में खुलेगा राज
x
UP News: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला हंसी गांव में शनिवार सुबह नाबालिग लड़की का शव झोपड़ी में लटका मिला और उसकी बड़ी बहन गायब थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दलित परिवार की बेटी की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने लापता नाबालिग बड़ी बहन को बरामद कर लिया है। उसके साथ हत्या के आरोपी एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
दलित परिवार की बेटी गांव में झोपड़ी में लटकी मिली। उसकी बड़ी बहन गायब थी। परिवार के लोग खेतों पर गए थे। वापस लौटे तो बेटी का शव देखकर चीख निकल गई। उन्होंने दूसरी बेटी की तलाश की तो वह नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने नौ आरोपियों के खिलाफ बेटी की हत्या और अपहरण व दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कराया है। गांव के बबलू, रवि, नेत्रपाल, राजभान, अंकित, राजाराम, सत्यवीर, दयाराम और रामबाबू पर हत्या, दलित उत्पीड़न और बेटी के अपहरण का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लापता नाबालिग को सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगरिया इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।एएसपी राजेश भारती ने बताया कि पुलिस ने लापता नाबालिग को बरामद कर लिया है। एक आरोपी बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। पिता की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अभी जारी है।
Next Story