उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
20 Sept 2025 7:29 AM IST
Up News:  ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
Up News :संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डलमऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ थाना क्षेत्र के सोड़सी गांव निवासी राम लखन सोनकर की 18 वर्षीय पुत्री क्षमा देवी की शुक्रवार सुबह ऊंचाहार-उन्नाव रेलमार्ग पर डलमऊ जंक्शन पर कान्हा गांव के पास रघुराज सिंह से रायबरेली जा रही रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई।
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन मास्टर अंकित सिंह ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट ने उन्हें ट्रेन की चपेट में आने की सूचना देते हुए मेमो जारी किया था। घटना से रेल यातायात में कोई बाधा नहीं आई। घटना के संबंध में डलमऊ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story