- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: अज्ञात वाहन...

x
UP News: मितौली थाने के भीखापुर चौराहे पर शनिवार देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 50 मीटर दूर मोहम्मदी रोड पर जा गिरी और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले तीनों युवक हैदराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। कार कस्ता की तरफ से आ रही थी।
भीखापुर चौराहे के पास लखीमपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में भारत भूषण कॉलोनी गोला निवासी नवनीत कुमार वर्मा (32), सिसवा कलां निवासी पंकज कुमार वर्मा और ककलापुर निवासी विपिन की मौत हो गई, जबकि पीलीभीत निवासी कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsUPवाहनटक्करयुवकोंमौतUPvehiclecollisionyoung mendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





