उत्तर प्रदेश

Up News: विसर्जन के दौरान डूबने लगा युवक, इंस्पेक्टर ने बचाई जान

Sarita
7 Sept 2025 6:35 AM IST
Up News: विसर्जन के दौरान डूबने लगा युवक, इंस्पेक्टर ने बचाई जान
x
Up News: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा पुल के पास यमुना नदी में गणपति की मूर्ति विसर्जित करने आए शामली जिले के लिलोन गांव के विपिन का पैर फिसलने से वह यमुना नदी में डूबने लगा। तभी किनारे पर खड़े हरियाणा पुलिस के दरोगा ने किसी तरह युवक को सुरक्षित बचाकर बाहर निकाल लिया। शनिवार सुबह से ही निवाड़ा पुल के पास यमुना नदी में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान निवाड़ा गांव की सरोज अपने भतीजे विपिन निवासी लिलोन जिला शामली के साथ मूर्ति विसर्जित करने पहुंची।
सरोज और उसका भतीजा विपिन निवाड़ा पुल पर चौकी के पास यमुना में गणपति की मूर्ति विसर्जित करने लगे, तभी गहरे गड्ढे और पानी के तेज बहाव के कारण विपिन का पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में गिर गया और डूबने लगा। किनारे पर खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने जब विपिन को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर यमुना पुल पर खड़े हरियाणा पुलिस के दरोगा दौड़कर किनारे पहुंचे और किसी तरह विपिन को पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद श्रद्धालुओं को यमुना नदी के किनारे जाने से भी रोक दिया गया।
Next Story