उत्तर प्रदेश

Up News: सियार के काटने से घायल युवक की मौत

Sarita
2 March 2025 9:34 AM IST
Up News:  सियार के काटने से घायल युवक की मौत
x
Up News : सियार के काटने से घायल सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव निवासी युवक की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। एक माह पूर्व भी सियार ने उस पर हमला किया था। इंजेक्शन लगने के बाद भी उसकी तबीयत बिगड़ती रही। सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा चकमियां गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश प्रजापति लकड़ी की दुकान पर काम करता था। एक माह पूर्व वह शौच के लिए गांव के सिवान में गया था। तभी पीछे से सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घर लौटकर उसने परिजनों को जानकारी दी।
उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। एक सप्ताह पूर्व अचानक राजेश प्रजापति की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन उसे घर ले गए। शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। राजेश की बहन बिंदु की शादी रविवार को है। घटना के बाद मातम छा गया। उसका एक बेटा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Next Story