- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
UP News: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत
Sarita
10 March 2025 9:17 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां, ट्रैक्टर से उतरते ही एक युवक ट्रॉली की चपेट में आ गया. हादसा इतना खतरनाक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से परिजन बदहवास हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. युवक की मौके पर ही मौत हो गई ये पूरा मामला जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र का है. खेमनीपुर गांव के पास काम से लौट रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. जहां, लालू नाम का मजदूर ट्रैक्टर से उतरते ही ट्रॉली की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया|
कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही युवक की मौत हो गई. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान लल्लू के रूप में हुई है, जो मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPट्रैक्टर ट्रॉलीचपेटयुवकमौतUPtractor trolleyhityoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





