उत्तर प्रदेश

UP News: दोस्त की शादी में डांस करते समय युवक को आया हार्ट अटैक

Sarita
16 Feb 2025 8:39 AM IST
UP News: दोस्त की शादी में डांस करते समय युवक को आया हार्ट अटैक
x
UP News: यूपी के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब दोस्त की बारात में आए 24 वर्षीय अनुज कठेरिया को डीजे पर डांस करते समय दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में दिल का दौरा पड़ने से मौत की पुष्टि हुई है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी घनश्याम सिंह के बेटे अंकित की बारात शुक्रवार को नगर पंचायत न्योतनी के दयानंद नगर मोहल्ला निवासी गुरु प्रसाद सिंह के घर आई थी। देर रात स्वागत के दौरान दूल्हे के दोस्त डीजे पर डांस कर रहे थे।
इनमें फर्रुखाबाद के हरसिंहपुर शाही गांव निवासी अरविंद कुमार कठेरिया का बेटा अनुज भी था। डांस करते समय अनुज अचानक जमीन पर गिर गया। इससे कोहराम मच गया। दूल्हे के परिजन उसे मोहान स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने दाउदपुर के प्रधान और लड़के के परिजनों के सामने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज दिल्ली में काम करता था। अंकित भी दिल्ली में कैफे चलाता है। वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।
Next Story