- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गंदे कपड़ों...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. जहां एक युवक गंदे कपड़ों में मंदिर जाता था और हमेशा अपने साथ एक सफेद रंग का बोरा रखता था. एक दिन जब वह मंदिर से बोरा लेकर लौट रहा था, तो पुलिस की नजर उस पर पड़ गई. पुलिस ने उसे रोका और पूछा कि बोरे में क्या है. युवक डर गया और जब उसकी तलाशी ली गई, तो जो मिला उसे देखकर पुलिस हैरान रह गई.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल यह युवक कोई और नहीं बल्कि एक शातिर चोर था, जो धार्मिक स्थलों और मेलों में चोरी करता था. पुलिस को युवक के पास से 150 मोबाइल और सोने-चांदी के जेवरात मिले, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. यह युवक और उसका गिरोह धार्मिक स्थलों पर भीड़ के बीच घूमता था और मौका मिलते ही लोगों के मोबाइल और जेवरात चुरा लेता था. फिर चोरी के इन सामानों को सस्ते दामों पर बेच देता था. तलाशी के दौरान पुलिस को मिला सोने-चांदी का खजाना
अंबेडकरनगर पुलिस ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में संदिग्ध सामान लेकर जा रहा है। इसके बाद जलालपुर कोतवाली और स्वाट टीम ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान शंकर लाल उर्फ शंकर लोना निवासी शाहपुर थाना जलालपुर के रूप में हुई।
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह अंबेडकरनगर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के धार्मिक स्थलों और मेलों को भी अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने इस गिरोह के इस सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
TagsUPगंदेकपड़ोंमंदिरयुवकपकड़ायाUPdirtyclothestempleyoungcaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





