- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नहर में...

x
Up News: शनिवार की सुबह चिरगांव के चिरौना गांव के पास नहर में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद उसे नहर से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चिरगांव के करैयानपुरा निवासी संजय कुशवाहा (20) पुत्र प्रमोद कुशवाहा शादी समारोहों में फोटोग्राफी का काम करता था। पिता प्रमोद कस्बे में हलवाई की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह संजय चिरौना नहर में सीढ़ियों पर नहा रहा था।
नहाते समय वह गहरे पानी की ओर चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। इससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गांव के लोग भी एकत्र हो गए। गांव के गोताखोरों ने नहर में उसकी तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला जा सका। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई हनी पढ़ाई करता है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि नहाते समय यह हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
TagsUpनहरयुवकमौतUpCanalYoung manDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





