- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News:संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
Up News:संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
Sarita
11 Oct 2025 12:11 PM IST

x
Up News:मोहनगंज थाना क्षेत्र के मेढौना गाँव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय विमल पुत्र स्वर्गीय रामसेवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोहनगंज पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जाँच में युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जाँच कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, विमल बीती रात घर पर था। सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। इस घटना को लेकर पूरे गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





