उत्तर प्रदेश

Up News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sarita
18 Aug 2025 7:41 AM IST
Up News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
x
Up News: यूपी के गोंडा में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रात में एक जन्माष्टमी समारोह में गया था। सुबह उसका शव तख्त के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना कटरा बाजार के पहाड़पुर की है। यहां के निवासी शिवम शुक्ला (25) की मौत हो गई है। चाचा मलखान ने बताया कि शिवम शनिवार को एक जन्माष्टमी कार्यक्रम में गया था। सुबह उसका शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों से पूछताछ की गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story