- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पेट में मच्छर...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत के कोताना गांव से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक युवक के पेट में मच्छर घुसने से उसकी हालत बिगड़ गई और सुभारती मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया. साथ ही उन्होंने स्टाफ पर महंगी दवाएं मंगवाने और तीमारदारों से धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिजन रवि कुमार ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार के मुंह में 4 दिन पहले मच्छर घुस गया था, जो पेट तक पहुंच गया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सुभारती मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. रवि के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और कई अन्य जांचें कीं. गुरुवार रात उसके पिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया. परिजनों ने महंगी दवाइयां मंगवाने का लगाया आरोप रवि ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता के पास आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे बाहर से महंगी दवाइयां मंगवाने को कहा, क्योंकि उनका कहना था कि आयुष्मान कार्ड से अच्छे इलाज की दवाइयां नहीं मिल सकतीं।
इसके बाद जब उसने दवाइयों के बारे में पूछा तो अस्पताल स्टाफ ने तीमारदार को धक्का दे दिया। सुभारती मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पेट में मच्छर घुसने से युवक की मौत! रवि ने बीते शुक्रवार रात बताया कि डॉक्टर लगातार कहते रहे कि उसके पिता की हालत में सुधार हो रहा है और उसे दूध लाने के लिए भेज दिया। लेकिन जब वह दूध लेकर लौटा तो उसे बताया गया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। इस पर परिजन भड़क गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस हंगामे के दौरान डॉक्टरों ने बाउंसरों को बुलाकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
TagsUPपेटमच्छरयुवकमौत UPstomachmosquitoyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





