- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: नहर में गिरकर...
उत्तर प्रदेश
Up News: नहर में गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sarita
21 May 2025 12:33 PM IST

x
Up News: पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक युवक की माइनर नहर में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी निवासी राम रतन लाल ने बताया कि उनका बेटा छोटेलाल (30) मंगलवार सुबह 11 बजे घर से निकला था। कुछ देर गांव में घूमने के बाद वह दूसरे पड़ोसी गांव अमखेड़ा पहुंच गया।
बताया गया कि गांव के बाहर से गुजर रही अमखेड़ा लखनऊ नहर की पुलिया पर बैठते समय युवक किसी तरह माइनर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीण नहर पर पहुंचे तो शव माइनर में गिरता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसकी मौत से परिजन बदहवास हैं।
TagsUpनहरयुवकमौतकोहरामUpcanalyoung mandeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





