- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पैकेट बंद...

x
UP News: बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव की एक दुकान युवक अमन सिंह (18) बंद पैकेट का चॉकलेट केक खरीद कर खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा गांव के एक मासूम को भी दे दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल ले जाते समय अमन की मौत हो गई। जबकि मासूम को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महुआ डाबर गांव निवासी संतोष सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, कि गांव की एक दुकान से उनके बेटे अमन सिंह ने बंद पैकेट का चॉकलेट केक छोटा पैकेट खरीद कर खा लिया। उसी में से थोड़ा सा केक गांव के ओंकार (3) पुत्र दुर्गेश कुमार को भी दे दिया। उसने भी केक को खा लिया।
थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि मासूम ओंकार की हालात गंभीर होने पर गौर सीएचसी से कैली अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी होने पर सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।इस बात की जानकारी होने पर सीओ हरैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक गौर संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। अमन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।गांव में मातम पसरा है। । सीओ स्वर्णिम सिंह ने बताया कि गांव के दुकानदार से पूछताछ की जा रही है कि बंद पैकेट का केक कब और कहां से बेचने के लिए मंगाया था।
TagsUPचॉकलेट केकयुवकमौतUPchocolate cakeyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





