उत्तर प्रदेश

Up News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से हत्या

Sarita
20 March 2025 8:31 AM IST
Up News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की बेरहमी से हत्या
x
Up News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र में स्थित आदर्श नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतक युवक का नाम फैसल है, जिसे 25 फरवरी 2025 को नशा मुक्ति के लिए भर्ती कराया गया था। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की हत्या सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र में पहले से भर्ती दो युवकों गौरव और अमित का फैसल से रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। फिर धीरे-धीरे विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें गौरव और अमित ने फैसल की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने फैसल की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने फैसल के शव को घसीटकर केंद्र के पीछे एक खेत में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि सुबह जब नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता शमसुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने अमित और गौरव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story