- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मामूली विवाद...

x
Up News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के काकरटोला इलाके में शनिवार शाम मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अरशद उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। यह विवाद कुछ दिन पहले बारावफात के जुलूस के दौरान पुरस्कार वितरण को लेकर एक ही समुदाय के 2 समूहों के बीच चल रहे मतभेद से उत्पन्न हुआ था। यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े के दौरान एक समूह के आमिर नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू निकालकर अरशद पर कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी आमिर की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने घायल अरशद को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। अरशद की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
TagsUpविवादयुवकहत्याUpdisputeyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





