- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बुजुर्ग महिला...
उत्तर प्रदेश
Up News: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Sarita
24 April 2025 8:18 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश की हाथरस पुलिस ने बुधवार को मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब 62 वर्षीय महिला खेत पर गई थी जहां पहले से ही खुटीपुरी जाटान गांव निवासी अमित कुमार मौजूद था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी माथुर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है।
TagsUpबुजुर्गदुष्कर्मआरोपयुवकगिरफ्तारUpelderlyrapechargeyoung manarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





