- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: करंट की चपेट...

x
Up News: मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशाप के पास से गुजरी 11 हजार लाइन के करंट की चपेट में आकर वर्कशाप के वाहन चालक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि उसका भाई नीरज तिवारी (33) मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशॉप में वाहन चालक था। वर्कशॉप के मालिक राजीव तिवारी का कहना है कि शुक्रवार की रात किसी समय नीरज वर्कशॉप के बाहर टहल रहा था, तभी वर्कशॉप के पास से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन के तार के करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह उसका शव सड़क किनारे औधे मुंह पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। बाद में नीरज के परिजनों को खबर दी।
जिला अस्पताल पहुंचे नीरज के भाई रामप्रकाश तिवारी ने हत्या की आशंका जताते हुए वर्कशॉप मालिक पर संदेह जताया है। भाई का कहना है कि नीरज की एक आंख फूटी है, नाक टूटी है। चेहरे व गले में चोट के निशान हैं। परिजनों के संदेह पर पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से जांच कराई है।भाई के मुताबिक, वह वर्कशॉप में तीन साल से वाहन चालक की नौकरी कर रहा था। घटना के संबंध में भूरागढ़ चौकी इंचार्ज दारा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। करंट लगने से गिरने पर मुंह में चोट आ सकती है। शव
TagsUpकरंटचालकमौत UPelectricitydriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





