उत्तर प्रदेश

UP News: महिलाओं पर सांप-बिच्छू और छिपकली फेंककर करती थीं लूट, 41 गिरफ्तार

Sarita
4 Jan 2026 8:22 AM IST
UP News: महिलाओं पर सांप-बिच्छू और छिपकली फेंककर करती थीं लूट, 41 गिरफ्तार
x
UP News: यूपी की गोरखपुर पुलिस ने सांप बिच्छू गैंग के मुख्य आरोपी और 36 महिलाओं सहित 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग की महिलाएं यूपी के अलग-अलग जिलों में बस और ऑटो में टुकड़ी गैंग बनाकर महिलाओं और लड़कियों को शिकार बनाती थीं। वे पलक झपकते ही उनकी चेन, जेवरात और बैग पर हाथ साफ कर फरार हो जाती थी। इनका नेटवर्क 11 जिलों में फैला है। पुलिस उनके नेटवर्क की तलाश कर रही है।
यूपी के गोरखपुर में कैंट और रामगढ़ताल पुलिस पुलिस ने सांप, बिच्छू और छिपकली के जरिए चेन स्नैचिंग करने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग में 36 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। एक बालअपचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। सात को कैंट पुलिस और 33 महिलाओं और 1 बालपचारी को रामगढ़ताल पुलिस ने कस्टडी में लिया है।महिलाएं सवारी बनकर ऑटो और बस में चढ़ती थीं। मौका मिलते ही अकेली महिलाओं पर नकली सांप-छिपकली फेंक देती थीं। डर के मारे महिला जैसे ही चिल्लाती, पलक झपकते ही उसकी चेन पार कर देती थीं। कई बार तो सेफ्टी पिन चुभोकर चेन खींच लेती थीं। पुलिस को लगातार चेन स्नैचिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एक जनवरी को पुलिस ने गैंग के सरगना विष्णु को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में उसने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। इसके बाद एक-एक कर 36 महिलाओं और 4 पुरुषों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तार किया और उनके पास से सेफ्टी पिन, छोटे चाकू, कैंची, प्लास्टिक की रस्सी, नकली सांप-छिपकली और एक कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का तरीका इतना शातिर था कि पीड़ित को समझने का मौका तक नहीं मिलता था। सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे भी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि नए वर्ष पर सूचना मिली थी की कुछ लोग यहां पर आए हुए हैं टप्पे बाजी और चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे सकते हैं भीड़ भाड़ के वजह से पुलिस फोर्स लगाई गई थी। रामगढ़ ताल और कैंट पुलिस सक्रिय हुई जिसमें 41 लोगों को गिरफ्तार किया उनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story