- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: महिला की उसके...

x
UP News: शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में रेलवे कर्मचारी की मां एएनएम बबीता (55) की धारदार हथियार से वार कर घर में ही हत्या कर दी गई। शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहबुद्दीनपुर गांव निवासी बबीता स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर मलीरा गांव में तैनात थीं। मृतका का बेटा गौरव रेलवे विभाग मेरठ में गार्ड के पद पर कार्यरत है। मृतका और उसका बेटा सुबह ड्यूटी पर जाते हैं और देर शाम घर लौटते हैं।
गौरव की पत्नी मोनिका दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी ढाई साल की बेटी के साथ दिल्ली में रहती हैं। बबीता बुधवार देर शाम ड्यूटी से लौटीं, जबकि उनका बेटा गौरव वापस नहीं लौटा था। रात करीब 9:45 बजे पड़ोस में रहने वाली बबीता की रिश्तेदार गीता उनके घर गईं तो देखा कि बबीता बिस्तर पर पड़ी थीं और उनका दुपट्टा खून से लथपथ था। उसके चेहरे पर धारदार हथियार के वार के कई निशान थे।
गीता बाहर आई और शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीणों ने देखा कि बबीता बिस्तर पर मृत पड़ी थी। ग्रामीणों ने मृतका के बेटे गौरव और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजू कुमार साव और शहर कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची। कुछ देर बाद गौरव भी पहुँच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। शक की सुई किसी परिचित की ओर घूम रही है।
TagsUPमहिलाहथियारहत्याUPwomanweaponmurder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





