- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:महिला ने तीन...
उत्तर प्रदेश
UP News:महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, मातम
Sarita
10 April 2025 12:37 PM IST

x
UP News: भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दोपुर गांव में गुरुवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की रहने वाली अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।खबर लिखे जाने तक सिर्फ एक बच्चे का शव बरामद हुआ था। पुलिस और गोताखोरों की टीम जाल डालकर अन्य की तलाश कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण तालाब के पास जमा हो गए।जानकारी के मुताबिक अन्नू देवी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी। कुछ दिन पहले वह अपनी सास चमेलिया देवी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सास की मौत के बाद से अन्नू गहरे सदमे में थी।
परिजनों में कोहराम मच गया
परिजनों का कहना है कि वह अक्सर रोते हुए कहती थी कि 'अब मैं किसके सहारे जिऊंगी?' गुरुवार की सुबह वह अपनी बेटी दीक्षा (8), बेटे सूर्यांश (6) और दिव्यांश (3) को लेकर गांव के तालाब पर पहुंची और छलांग लगा दी। सुबह दिव्यांश का शव तालाब में तैरता मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पारिवारिक तनाव या मानसिक अवसाद इस घटना का कारण हो सकता है। समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
TagsUPमहिलाबच्चोंतालाबछलांगमातमUPwomanchildrenpondjumpmourning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





