उत्तर प्रदेश

UP News: ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

Sarita
6 March 2025 7:23 AM IST
UP News: ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला फिसल कर ट्रैक पर गिर गई और ट्रेन के पहिए के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव निवासी शोभा देवी (35) के साथ हुआ। वह अपने पति विजय कुमार और 2 बच्चों के साथ दिल्ली जा रही थी। मंगलवार रात करीब 9:55 बजे रीवा एक्सप्रेस सिराथू रेलवे स्टेशन पर रुकी।
विजय कुमार ने पहले अपने बच्चों को ट्रेन में चढ़ाया, फिर पत्नी को चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण महिला ट्रेन में नहीं चढ़ सकी और इसी बीच ट्रेन चल दी। ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिरने से महिला के दोनों पैर कट गए। बताया जा रहा है कि घबराई शोभा देवी ने दोबारा ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह संतुलन खो बैठी और गिर गई। ट्रेन के पहिए के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों ने तत्काल चेन खींचकर ट्रेन रोकी।
घटना की सूचना मिलने पर सिराथू जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पहले सिराथू सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर उसे जिला अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिराथू जीआरपी क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार तिवारी ने बताया कि महिला के दोनों पैर कट गए थे, उसे तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ते समय लापरवाही और घबराहट के कारण यह हादसा हुआ, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।
Next Story