उत्तर प्रदेश

Up News: जिस गाय को कुत्ते ने काटा था, उसी का दूध पी गयी महिला, मौत

Sarita
21 March 2025 11:52 AM IST
Up News: जिस गाय को कुत्ते ने काटा था, उसी का दूध  पी  गयी महिला,  मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. उसकी मौत कैसे हुई, यही बात सबके होश उड़ा रही है. यहां एक महिला ने गाय का दूध पीया तो उसे उल्टी होने लगी. महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाद में महिला की मौत हो गई. जांच में पता चला कि महिला ने जिस गाय का दूध पीया था, उसे रेबीज था. दरअसल, गाय को पागल कुत्ते ने काट लिया था. उसी की वजह से गाय को रेबीज हुआ. गाय के दूध के जरिए रेबीज का संक्रमण महिला के शरीर में फैल गया. इसी वजह से महिला की मौत हो गई|
मामला थोरा गांव का है. यहां महिला ने रेबीज से संक्रमित गाय का दूध पी लिया, इसी वजह से उसकी मौत हो गई. मृतका का नाम सीमा (40) था. सीमा ने अपने पड़ोसी की गाय का दूध पी लिया था. इस गाय ने दो महीने पहले बछड़े को जन्म दिया था. डेढ़ महीने पहले गाय में रेबीज के लक्षण देखे गए थे. पशु चिकित्सक ने जांच में रेबीज की पुष्टि की। गाय मालिक के परिवार ने रेबीज का टीका लगवाया। सोमवार रात को सीमा को पानी और रोशनी से डर लगने लगा। उल्टी की शिकायत पर परिवार उसे अस्पताल ले गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल तक भटकना पड़ा। पहले उसे सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया।
फिर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि किसी अस्पताल ने रेबीज की जांच नहीं की। वसंत कुंज के एक अस्पताल ने उसे रेबीज पॉजिटिव बताकर घर भेज दिया। गुरुवार को सीमा की मौत हो गई। सीमा के तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव के दस लोगों ने रेबीज का टीका लगवाया है।
Next Story