- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: तेंदुए के...

x
Up News: बिजनौर के चांदपुर के गांव चौधेड़ी निवासी सुमन (35) अपने पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद परिजन उसे तलाशने जंगल में गए, जहां महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। तेंदुए के हमले में महिला का सिर और पैर खा गए थे। चारा लाते समय महिला की मौत
पत्नी का शव देखकर पति जयपाल सिंह बेहोश हो गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि चारा लाते समय सुमन की मौत हो जाएगी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दोपहर में सुमन चारा लेने गई थी। तेंदुए ने महिला का सिर और पैर खा लिया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के साथ महिला की तलाश शुरू की। इस दौरान गांव की ही एक महिला ने उन्हें बताया कि सुमन को आखिरी बार गन्ने के खेत की ओर जाते देखा गया था।
परिजनों ने खेत में महिला की तलाश की तो वहां उसका शव पड़ा था। परिजनों ने बताया कि तेंदुए ने महिला का पैर और सिर बुरी तरह खा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में तेंदुआ देखा जा रहा था, लेकिन वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए। पिंजरा लगाने की मांग की जा रही थी। हालांकि इतना कुछ होने के बाद भी कोई पिंजरा नहीं लगाया गया। चांदपुर रेंजर दुष्यंत सिंह ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि महिला की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। चांदपुर एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि मृतक परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
TagsUpतेंदुएहमलेमहिलामौत Upleopardattackwomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





