- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: घर में आग...
उत्तर प्रदेश
UP News: घर में आग लगने से महिला की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
Sarita
7 July 2025 7:47 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना घटी। सलेमपुर थाना क्षेत्र के सलाहाबाद मोहल्ले में एक घर में लगी आग में 45 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे किराए के मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। इस कमरे में सुनीता नाम की महिला और उसकी बहू रेशमा मौजूद थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि सुनीता कमरे में फंस गई और बाहर नहीं निकल पाई। वहीं, सुनीता का बेटा धनंजय और बेटी सोनम किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे।जब तक मोहल्ले के लोगों को आग लगने की जानकारी हुई, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सुनीता की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि बेटे और बहू से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
TagsUPघरआगमहिलामौतजाँचपुलिसUPhousefirewomandeathinvestigationpolice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





