उत्तर प्रदेश

Up News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sarita
4 May 2025 8:03 AM IST
Up News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
x
Up News: जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के असैथापट्टी गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से पूर्व महिला ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह उस समय हुई, जब थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव की पूर्व प्रधान सीतापति (50) पत्नी श्याम अवध अपने भतीजे के साथ अंबेडकर नगर जिले के अंतर्गत जलालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित अपने मायके से घर आ रही थी।
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर सामने से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो जाने से वह गिर गई, जबकि बाइक चला रहा भतीजा नागेंद्र सड़क के किनारे गिर गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से पूर्व प्रधान सीतापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story