- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:बंदरों के हमले...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में बंदरों के अचानक हमले से बुजुर्ग महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पपसरा की है।जानकारी के अनुसार, गांव पपसरा निवासी मुन्ना के घर की छत पर उनकी बुजुर्ग बहन चमेली देवी दोपहर के समय धूप सेंकने के लिए बैठी हुई थीं। दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक बंदरों का एक झुंड आपस में लड़ता हुआ छत पर आ गया। बंदरों को देखकर महिला घबरा गईं और खड़ी हो गईं।
इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए चमेली देवी घबराकर इधर-उधर भागने लगीं और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे गिर गईं। गिरने से उनके शरीर के साथ-साथ सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
TagsUPबंदरोंछतमहिलामौतUPmonkeysroofwomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





