- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: स्पीड...

x
UP News :चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित गंग नहर पटरी पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसा बाइक पर पाँच सवारियाँ होने और तेज़ गति के कारण हुआ।मुज़फ़्फ़रनगर के मानवपुर कलां निवासी अनुज कुमार अपनी पत्नी चंद्रिका और तीन बच्चों के साथ जानी खुर्द गाँव स्थित अपनी ससुराल आए थे। गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ गंग नहर पटरी से मानवपुर कलां लौट रहे थे।
जैसे ही वे सरधना थाना क्षेत्र में अटेरना पुल के पास पहुँचे, चंद्रिका अचानक स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिर गईं। उनका सिर सड़क पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से चंद्रिका को सीएचसी सरधना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला बाइक पर पाँच लोगों के सवार होने के कारण पिछली सीट पर बैठी थी। वह स्पीड ब्रेकर से गिर गई। सरधना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया।
TagsUPबाइकमहिलामौतUPbikewomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





