उत्तर प्रदेश

Up News: कुकर फटने से बुरी तरह झुलसी महिला

Sarita
12 April 2025 8:10 AM IST
Up News:  कुकर फटने से  बुरी तरह झुलसी महिला
x
Up News: कुकर फटने से महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।शहर के मोहल्ला देवीस्थान निवासी अनुराग बाजपेई की पत्नी किरन देवी (25) शुक्रवार की दोपहर 11 बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसने पकाने के लिए कुकर में खिचड़ी डाली और अन्य काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच गैस चूल्हे पर रखा कुकर अचानक फट गया। किरन देवी गर्म कुकर की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
रसोई में तेज धमाका होने पर परिवार के अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किरन देवी को गंभीर रूप से जलता देख उसे खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किरन देवी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि झुलसी महिला को अस्पताल लाया गया था। वह करीब 38 प्रतिशत जली है। उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
Next Story