उत्तर प्रदेश

UP News: पति के साथ लौट रही थी पत्नी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Sarita
3 July 2025 12:19 PM IST
UP News: पति के साथ लौट रही थी पत्नी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान
x
UP News: मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांट के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी अमन अपनी पत्नी चंचल को बाइक से लेने सासनी स्थित ससुराल गया था।
जब वह अपनी पत्नी के साथ वापस लौट रहा था तो अलीगढ़ रोड पर ऐरा के पास महिला की साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई और वह गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story