उत्तर प्रदेश

Up News: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर कराई युवक की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Sarita
28 Nov 2025 10:01 AM IST
Up News: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर कराई युवक की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
x
Up News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कमलापुर थाना इलाके में युवक मनीष की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि मनीष की पत्नी काजल ने अपने प्रेमी अजीत के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह घटना 25 नवंबर की सुबह हुई जब मनीष अपनी चाय की दुकान से लखीमपुर खीरी लौट रहा था। काजल उसे छोड़ने के बहाने अपनी स्कूटी पर बस स्टेशन ले गई। रास्ते में वह उसे अजीत और उसके दोस्त के पास ले गई, जिसे पहले से बुलाया गया था। वहां अजीत और उसके दोस्त ने मनीष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनीष को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
शुरुआत में पुलिस को शक था कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग और पारिवारिक तनाव है। काजल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कड़ी पूछताछ के बाद काजल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, काजल ने अपनी बड़ी बहन, जो मनीष की पहली पत्नी थी, की मौत के बाद मनीष से शादी की थी। शादी के बाद भी काजल और अजीत का लव अफेयर चलता रहा, जिससे मनीष और काजल के बीच झगड़े होते रहे। इसलिए काजल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को खत्म करने का प्लान बनाया और हत्या को अंजाम दिया।कमलापुर पुलिस और SOG टीम ने 48 घंटे के अंदर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली, जिससे लोगों को राहत मिली।
Next Story