- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कूड़े के ढेर...

x
UP News: बर्रा थाना क्षेत्र में व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसकी थोक किराना दुकान में आग कूड़े के ढेर से लगी। उन्होंने बताया कि आग में उनका लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इलाके में लगे कैमरों में कैद घटना की फुटेज मांगने पर किसी ने सहयोग नहीं किया और न ही पुलिस झांकने तक आई।
बर्रा-2 के हेमंत विहार निवासी मनीष यादव ने बताया कि बर्रा 2 में माया महल गेस्ट हाउस के पास उनकी थोक किराना की दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार रात 10.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 12 से एक बजे के बीच किसी ने दुकान के पास पड़े कूड़े में आग लगा दी, जिससे उनकी दुकान चपेट में आ गई। आग लगने से दुकान भीषण रूप से जलने लगी। जब तक उन्हें जानकारी हुई, पूरी दुकान का सामान चपेट में आ चुका था।
दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से उनका करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान भीषण आग की लपटों में जल रही थी। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि देर रात हुई घटना के बाद दूसरे दिन यानी रविवार शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि वह दिनभर आसपास के घरों में लगे कैमरे देखने की गुहार लगाता रहा लेकिन सभी ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। आरोप है कि जिस गेस्ट हाउस में पूरी घटना हुई, उसके इंचार्ज से जब फुटेज मांगी गई तो उन्होंने कैमरा खोलकर अंदर रख लिया। इस संबंध में बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।
TagsUPकूड़ेदुकानजलकरखाकUPgarbageshopburnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





