उत्तर प्रदेश

Up News: मातम में बदलीं शादी की खुशियां , दुल्हन की ताई को उठा सीने में दर्द,मौत

Sarita
17 Feb 2025 12:41 PM IST
Up News: मातम में बदलीं शादी की खुशियां , दुल्हन की ताई को उठा सीने में दर्द,मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के टिकरी गांव के सुखवीर सिंह की बेटी वर्षा की शनिवार को शादी थी। विवाह समारोह के लिए बारात मथुरा के राया से आई थी और शादी समारोह दूरा स्थित बांकेबिहारी आदित्य पैलेस मैरिज होम में आयोजित किया गया था। बारात के स्वागत के बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुए और इसके बाद वरमाला की रस्म हुई। वरमाला के बाद स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था, जबकि महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस खुशी के मौके पर दुल्हन की 45 वर्षीय ताई रामढकेली पत्नी विजेंद्र सिंह भी डीजे पर डांस कर रही थीं। डांस करते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश हो गईं।
सभी घबरा गए और तुरंत परिजनों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन को विदा किया गया और फिर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से परिवार और शादी समारोह में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए।
Next Story