- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: आज और बिगड़...

x
UP News: उत्तर प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है. दिन में गर्मी के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है. बुधवार को प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, झांसी, आगरा जैसे कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं, मौसम विभाग की ओर से गुरुवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वानुमान है कि गुरुवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में लू की तीव्रता और क्षेत्र में बढ़ोतरी के संकेत हैं. बुधवार को प्रदेश के दोनों मंडलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से रात के बढ़ते तापमान पर थोड़ी लगाम लगी है. साथ ही प्रदेश में लू की तपिश से थोड़ी राहत मिली. रात के पारे में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई|
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड इलाकों में लू के हालात बन सकते हैं। अगले तीन-चार दिन यूपी में लू के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पश्चिमी हवाएं रात में गर्मी कम करेंगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस बीच झांसी और कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके। बुधवार को राजधानी में लोगों को दिन में गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, रात के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी कम हुई है। रात के समय गर्मी में मामूली कमी आई है। गुरुवार से अगले दो-तीन दिनों तक पारे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TagsUPबिगड़मौसमअलर्ट UPworsenweatheralertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





