- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News :इस ट्रेन को...
उत्तर प्रदेश
UP News :इस ट्रेन को बम से उड़ा देंगे, शौचालय में लिखी धमकी से हड़कंप
Sarita
8 March 2025 8:14 AM IST

x
UP News: 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में बम की सूचना से बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के शौचालय में बम विस्फोट से संबंधित शब्द लिखे होने की सूचना पर स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर जीआरपी-आरपीएफ ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बता दें कि दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस के एस-8 कोच के शौचालय में 'इस ट्रेन को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम से उड़ा दिया जाएगा' लिखा मिला।
ट्रेन के किसी यात्री ने सबसे पहले इसे पढ़ा और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर ट्रेन में बम की सूचना फैल गई। जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस ने ट्रेन में सघन चेकिंग की। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। यात्रियों से भी पूछताछ की गई और उनके सामान की जांच की गई। करीब एक घंटे बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नहीं होने की पुष्टि की।
जीआरपी के अनुसार ट्रेन के शौचालय में बम विस्फोट संबंधी संदेश लिखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के मद्देनजर ट्रेन में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद सब कुछ ठीक पाया गया। एक यात्री ने बताया कि स्टेशन पहुंचने के बाद उसे पता चला कि जिस ट्रेन में उसे यात्रा करनी थी, उसमें बम होने की सूचना है। इस पर वह डर गया।
TagsUPट्रेनउड़ाधमकीहड़कंपUPtrainblown upthreatpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





