उत्तर प्रदेश

Up News: बालू ले जा रहे डंपर से कुचलकर ग्रामीण की मौत

Sarita
22 Jan 2026 6:42 AM IST
Up News:  बालू ले जा रहे डंपर से कुचलकर ग्रामीण की मौत
x
Up News: अमृतपुर क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया निवासी ग्रामीण की बुधवार रात खनन कर बालू लेकर जा रहे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। गांव मंझा की मड़ैया के निकट बालू का खनन रात-दिन होता है। इससे बालू भरे वाहनों का आवागमन भी लगा रहता है। चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाते हैं। बुधवार देर शाम करीब 7.30 बजे विजय वर्मा (40) घर से बाहर टहलने निकले। इसी दौरान खनन कर बालू भरे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पहिया के नीचे आने से सिर कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने भागकर आगे जा रहे बालू भरे चार अन्य डंपरों को भी रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इससे पुलिस शव नहीं उठा सकी। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने की सूचना पर अमृतपुर थानाध्यक्ष मोनू शाक्या भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। देर रात तक चली जद्दोजहद के बावजूद कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घटनास्थल से पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
Next Story