उत्तर प्रदेश

UP News:वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
16 Oct 2025 7:34 AM IST
UP News:वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
x
UP News: बरेली जिले के आंवला थाना पुलिस ने छह कुख्यात बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइकें बरामद हुई हैं। इनमें से एक बाइक तीन दिन पहले आंवला के मोहल्ला गंज पुरैना ढाल से चोरी हुई थी। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपियों ने बाइकों को मनौना गाँव के एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे में छिपा दिया था। क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बुधवार दोपहर थाना परिसर में बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से बाइक चोरों के एक गिरोह की गतिविधि की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आंवला-बिसौली मार्ग पर चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान आंवला की ओर से तीन बाइकों पर छह लोग आते दिखाई दिए। तीनों बाइकों को रोककर पूछताछ की गई और ई-चालान ऐप से उनकी जाँच की गई, जिसमें पता चला कि वे चोरी की हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मुरादाबाद, बरेली और शाहजहाँपुर से तीनों बाइकें चुराना स्वीकार किया।इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मनौना गाँव के पास एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से चोरी की पाँच और बाइकें बरामद की गईं।
आरोपियों ने बताया कि इन बाइकों को बेचने के बाद वे ग्राहक ढूंढकर छिपाई हुई बाइकों को भी बेच देते थे। मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, महेंद्र निवासी लक्ष्मणपुर, थाना आंवला, मुकेश व कमरुद्दीन हरदासपुर थाना सिरौली, असलम व सलमान निवासी ग्राम रुद्रपुर थाना खीरी शामिल हैं। आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Next Story