- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सब्जी...
उत्तर प्रदेश
UP News: सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका
Bharti Sahu 2
4 Oct 2024 11:19 AM IST

x
UP News: कादरपुर कुकैटा में सब्जी विक्रेता की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक कर ऊपर से पुआल डाल दी। युवक बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार की सुबह खेत में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंच जानकारी की। फारेसिंक टीम ने पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। बुधवार की शाम जसवंत सब्जी बेचकर घर आया और हॉफ पेंट व टी-शर्ट पहनकर घर से चला गया। रात साढ़े आठ बजे पत्नी तुलसी ने अपने देवर प्रभात से पति को बाहर से बुलाकर लाने की बात कही। कई स्थानों पर खोजबीन के बाद भी जसवंत का कोई सुराग नहीं लगा। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद सुबह 7.30 बजे युवक का शव महेश पुत्र रघुवीर के धान के खेत में पड़ा मिला। शव के ऊपर पुआल पड़ी थी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और विलाप करने लगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों से जानकारी की फारेसिंक टीम ने पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी व परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। शव के बाई गर्दन पर चाकू का निशान बना था और युवक की टी-शर्ट से गले से लिपटी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता रामसेवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने बताया कि परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, तो युवक को हत्या क्यों कर दी गई। कहीं मामला प्रेम प्रसंग का तो नहीं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह तो पुलिस के खुलासे के बाद ही पता चलेगा कि जसवंत की हत्या क्यों और किसने की थी।
TagsUPसब्जीविक्रेताहत्याशवखेतफेंका UPvegetablevendormurderbodyfieldthrown जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





