- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: वैन ने 2...

x
UP News: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार वैन ने 2 महिलाओं को टक्कर मार दी. उसके बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में दोनों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. बता दें कि हादसा बांगरमऊ-लखनऊ रोड पर हुआ, जब यास्मीन अपने जीजा के साथ बच्चे की दवा लेने गई थी. इस दौरान रास्ते में महिला की बहन की सास उनसे मिल गई. इस दौरान दोनों सड़क किनारे खड़ी होकर बातें करने लगीं|
तभी एक तेज रफ्तार वैन ने दोनों महिलाओं को रौंद दिया. उसके बाद वैन पलट गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिसके बाद यास्मीन के जीजा दोनों को तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने यास्मीन को मृत घोषित कर दिया. वहीं यास्मीन की बहन की सास को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। यास्मीन के पति ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
TagsUPवैनमहिलाओंटक्करमौतUPvanwomencollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





