- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दर्दनाक सड़क...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। नीचे गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने तक तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। वहीं चौथे व्यक्ति की भी उचित इलाज के अभाव में मौत हो गई।हादसे में कार और बाइक दोनों चकनाचूर हो गए। बाइक का हैंडल और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कार के बोनट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
हादसा बड़हलगंज क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सिधुआपार गांव के पास मोटरसाइकिल और कार में भीषण टक्कर हो गई। कार में चालक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन बाइक पर चार लोग सवार थे और चारों की मौत हो गई। मृतकों में राहुल, सुनील, प्रदुम्न और अरविंद शामिल हैं। चारों एक ही गांव के निवासी थे और एक ही बाइक (अपाचे) से सिधुआपार के गरथौली टोला स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक को शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों चकनाचूर हो गए। हादसे में मारे गए चारों युवक एक ही बाइक से फोरलेन सड़क पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पार कर सिधुआपार जाने के लिए मुड़े, गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील, प्रदुम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में राहुल की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। बड़हलगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
TagsUpहादसेचारमौत Upaccidentfourdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





