- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
UP News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sarita
6 May 2025 11:04 AM IST

x
UP News: रायबरेली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर ठकुराइन खेड़ा मजरा कृष्णपुर ताला गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बीरेंद्र (32) पुत्र भोंदू निवासी बबुरा, कोतवाली डलमऊ किसी काम से अपनी बाइक से लखनऊ जा रहा था।
सुबह करीब 6 बजे ठुकराइन खेड़ा गांव के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।
TagsUPवाहनबाइकटक्करयुवकमौतUPvehiclebikecollisionyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





