उत्तर प्रदेश

Up News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत,2लोग घायल

Sarita
8 July 2025 12:26 PM IST
Up News: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत,2लोग  घायल
x
Up News: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिपवल गांव के पास मंगलवार सुबह पांच बजे एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। पिता-पुत्री का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। सुल्तानपुर जिले के सदर कोतवाली के पास गल्ला मंडी निवासी गणेश (44) पुत्र लालजी अग्रहरि, पत्नी दिव्या (40), बेटा युग (18) और बेटी याना (10) परिवार के साथ कार से खाटू श्यामजी के दर्शन करने गए थे। मंगलवार को भोर में लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। मृतक के बेटे युग की भी वहीं मौत हो गई। पिता-पुत्री का इलाज चल रहा है।
Next Story