- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
Up News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Sarita
17 March 2025 10:13 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला जिले के फैजगंज बेहटा का है. जहां, रामरती इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी|
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि रामरती इंटर कॉलेज के पास सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई. दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है|
TagsUpवाहनबाइकटक्करदोमौत Upvehiclebikecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





