- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: किसान को गोली...
उत्तर प्रदेश
UP News: किसान को गोली मारकर भागा अज्ञात हमलावर, फैली सनसनी
Sarita
20 Dec 2025 8:21 AM IST

x
UP News: बदौसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पशुशाला की ओर जा रहे किसान पर घात लगाकर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
घटना बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर की है। जहां 55 वर्षीय राजा भैया गर्ग रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुबाड़े की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पप्पू गर्ग के मकान के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावर ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली राजा भैया गर्ग के पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजनों के अनुसार गोली हड्डियों के बीच फंसी हुई है और घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घायल के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि हमलावर ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसने पैंट और जैकेट पहन रखी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद वह घायल के घर की विपरीत दिशा में फरार हो गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अतर्रा प्रवीण कुमार तथा थाना प्रभारी बदौसा अजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अज्ञात हमलावर की गोली से घायल राजा भैया गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जब वह पशुबाड़ा जानवराें को सानी-भूसा करने जा रहा था, तभी उस पर अज्ञात नकाबपोश हमलावर ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जो उसके पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गया। कुछ दूरी पर गांव के ही तीन-चार लोग अलाव ताप रहे थे। वो चाहते तो उसे दबोच सकते थे, लेकिन फायरिंग की आवाज सुनकर वह दहशत में आ गए और डर के कारण घर के अंदर घुस गए। जिससे हमलावर भागने में कामयाब रहा।
बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर में तड़के पशुशाला जा रहे किसान को घात लगाकर गोली मार दी गई। घायल की गांव में ही 25 वर्ष पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है, जिसके चलते हमले की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है।
TagsUPकिसानगोलीहमलावरसनसनीUPfarmershootingassailantpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





