- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दो सांपों का...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली कस्बे में नाग-नागिन के जोड़े का प्रेम नृत्य देख लोग हैरान रह गए। एक अद्भुत और दुर्लभ नजारा उस वक्त देखने को मिला जब दो सांप एक दूसरे से लिपटे नजर आए। बताया जा रहा है कि यह घटना पाली के आजादनगर मोहल्ले की है जहां खुले मैदान में नाग-नागिन का जोड़ा प्रेम मुद्रा में नजर आया।
बारिश के मौसम में सांपों का निकलना कोई नई बात नहीं है लेकिन नाग-नागिन को इस तरह एक दूसरे से लिपटे और नृत्य मुद्रा में देखना दुर्लभ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों सांप कुछ देर तक एक दूसरे के इर्द-गिर्द घूमते और लहराते रहे, यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई, लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए दौड़ पड़े।
TagsUPदो सांपोंनजाराUPtwo snakessight जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





