- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अनियंत्रित...
उत्तर प्रदेश
Up News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा
Sarita
11 Sept 2025 12:21 PM IST

x
Up News : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। विपरीत दिशा से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के सरकारी आवास की बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई और रुक गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मलगांव बाबरपुर औरैया निवासी राकेश सिंह जादौन (45) आगरा से इटावा जाने वाले मार्ग पर बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सर्विस रोड के किनारे बने डॉक्टरों के सरकारी आवास की बाउंड्रीवाल पर चढ़ गया।
तेज आवाज सुनकर आवास परिसर में रह रहे डॉक्टरों के परिजन बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने घायल राकेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गनीमत रही कि हादसे में डॉक्टरों के परिवार या आवास परिसर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर बाउंड्रीवाल पर चढ़े ट्रैक्टर को हटवाया और कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





