उत्तर प्रदेश

Up News: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Sarita
17 April 2025 10:21 AM IST
Up News:  अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां, एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल रेफर किया गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ये पूरा मामला जिले के दातागंज थाना क्षेत्र का है. जहां, डिलिवरी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया ट्रैक्टर खाई में पलट गया|
घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी|
Next Story